Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज पर EOW का छापा: स्टॉफ भर्ती घोटाले की शिकायत पर मारा छापा / Shivpuri News

शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को EOW की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। EOW की टीम मेडिकल कॉलेज के दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है। बता दें, वर्ष 2022 में EOW ग्वालियर में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बरती गई अनियमिताओं की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद EOW की टीम ने शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पर छापामार कार्रवाई की है।

बता दें, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारी सहित नर्सिंग स्टाफ की भर्ती में अनियमितताएं बरती गई थी। भर्ती में बरती गई अनियमितताओं की शिकायत शिकायत ईओडब्ल्यू में दर्ज कराई गई थी। साथ ही कोरोना काल के दौरान मेडिकल कॉलेज में बड़ी मात्रा में सामग्री की खरीदी की गई थी इसकी भी एक शिकायत ईओडब्ल्यू ग्वालियर में दर्ज कराई गई थी।

ईओडब्ल्यू ग्वालियर में पदस्थ एसआई योगेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती, नर्सिंग स्टाफ की भर्ती और कोरोना काल मे बड़ी मात्रा में खरीदी गई सामग्री की शिकायत ईओडब्ल्यू ग्वालियर में वर्ष 2022 में दर्ज कराई गई थी। लगातार डिपार्टमेंट के द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जानकारी मांगी जा रही थी लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज के द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को सुपुर्द नहीं किया गया था। आज इसी के चलते ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम द्वारा शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है साथ ही सात दिवस के भीतर मांगे गए दस्तावेजों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर केवी वर्मा का कहना है कि कोविड-19 में आपदा प्रबंधन के दौरान मेडिकल कॉलेज में सामग्री की खरीदी की गई थी इस संदर्भ में ईओडब्ल्यू की टीम के द्वारा दस्तावेज मांगे गए थे जो उन्हें सुपुर्द कर दिए गए थे इसके बाद भी उन्हें कुछ अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता है उक्त दस्तावेज ईओडब्ल्यू की टीम को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बता दें कि ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम के सदस्य एसआई योगेंद्र दुबे, एसआई भीष्म तिवारी, लीगल एडवाइजर अनिल लोधी ने छापामार कार्यवाही की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!