Press "Enter" to skip to content

बाइक का टायर फटा, पत्नी की हुई मौत, पत्नी का इलाज कराने जा रहा था पति / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति, बाइक का अगला टायर फटने से हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


बाइक का टायर फटने से हुआ हादसा

पचावली गांव के रहने वाले सुनील आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी आशा (उम्र-25) की तबियत खराब थी। शुक्रवार सुबह वे बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी को इलाज के लिए लुकवासा ले जा रहा था। इसी दौरान देहरदा तिराहे के पहले देहरदा-पचावली रोड़ पर बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर दोनों गिर गए। मेरी पत्नी की नाक से खून बहने लगा था।

हाईवे एम्बुलेंस की मदद से हमें कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मेरी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतिका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!