Press "Enter" to skip to content

13 साल की मासूम बच्ची की जबरदस्ती शादी करना चाहता है दबंग, 11 मई को होनी है शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गहोईया के रहने वाले एक पिता ने अपनी ही बेटी के लिए न्याय की गुहार एसपी से लगाई है. पिता ने बताया कि गांव का दबंग बेटी की शादी जबरदस्ती करना चाहता है. जबकि बेटी नाबालिक है और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है.

जानकारी के अनुसार पिता राधा किशन गुर्जर उम्र 50 साल ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में बताया कि उसकी मासूम बच्ची 13 साल की है और दबंग राजाराम गुर्जर निवासी ग्राम पवा पावटा थाना बरई पनिहार जिला ग्वालियर एवं रामबाबू गुर्जर निवासी ग्राम मथना थाना रन्नौद उसकी पुत्री की शादी जबरदस्ती कराना चाहते हैं. और पुत्री 13 साल की है. जब इसका विरोध किया तो उसके पिता की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी कहा गया कि जंगल में ले जाकर शादी कर देंगे किसी को पता भी नहीं चलेगा ना ही पुलिस पहुंच सकेगी. पिता ने बताया कि दबँग पुत्री की शादी 11 मई 2023 को कराना चाहते हैं. जिसकी शिकायत मायापुर थाने सहित एसपी ऑफिस में की गई है.

मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता का कहना है की यह खुद अपनी बेटी की शादी कराना चाहता हैं पहले भी एक बेटी की शादी कर चुका हैं आबेदन प्राप्त हुआ हैं हम पिता कों बुलाकर पूछताछ कर रहे हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!