शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी की साधना गली में एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। शव की पहचान पुलिस ने राहुल शाक्य उम्र 23 निवासी जवाहर कॉलोनी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी बताया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया उसका भाई राहुल पंजाब के अमृतसर में रहकर मजदूरी करता था। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद वह गुरुवार को अपने घर शिवपुरी वापस आया था। राहुल स्मैक सहित अन्य नशे करने का आदी था। शाम के समय से ही राहुल घर से लापता था। रात में भी घर नहीं पहुचा। सुबह पड़ोसियों से पता चला कि एक लाश साधना गली में पड़ी है। मैंने जाकर देखा तो वह लाश मेरे भाई की थी। राहुल के पर्स में पैसे थे साथ ही हाथ में घड़ी और अंगूठी पहने हुआ था। जो उसके पास नहीं मिले।
दीपक ने बताया कि उसके भाई का शव बैठे हालत में मिला है संभवत राहुल ने नशे का ओवर डोज ले लिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई।

नशे के ओवरडोज ने ली युवक की जान, पंजाब से घर वापस लौटा था युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment