शिवपुरी: जिले की नगरपंचायत मगरौनी में बुधवार रात के समय एक घर से काली नागिन का रेस्क्यू किया गया। नागिन चूहे को खाकर बैठी हुई थी। सर्प मित्र ने मशक्कत के बाद नागिन का रेस्क्यू किया। इस दौरान नागिन ने अपने पेट से एक मृत चूहे को उगल दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मगरौनी कस्बे के फॉरेस्ट नाका के पास रहने वाले गिर्राज कुशवाह को अपने घर के एक कमरे में पांच फीट लंबी काली नागिन दिखाई दी। जिसे देख वह और उनके परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने नागिन के घर मे घुसे होने की सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की मदद से तत्काल सर्प मित्र सलमान पठान को बुलवाया गया।
रात करीब 12 बजे सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर नागिन का रेस्क्यू किया। इस दौरान नागिन एक चूहे को भी निगल कर बैठी थी। जिसे उसने रेस्क्यू होने के बाद उगल दिया। यह सब देख लोग हैरत में पढ़ गए।
बाद में नागिन को सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि कभी भी घर या दुकान में सांप या कोई जहरीला जीव निकले तो तत्काल इसकी सूचना वन अमले के रेस्क्यू टीम को देनी चाहिए। जिससे उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

चूहे को निगल कर बैठी थी काली नागिन, फिर रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment