शिवपुरी: स्वच्छ भारत के नाम पर शिवपुरी जिले में इस हद तक भ्रष्टाचार किया गया कि मृत लोगों के नाम से शौचालय की राशि निकाल ली गई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसनुवाई के दौरान इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है।
नरवर तहसील के ग्राम बरखेड़ा में रहने वाले विशाल रावत सहित अन्य ग्रामवासियों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि हमारे गांव में स्वच्छ भारत के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। हमारे गांव में रहने वाले त्रिलोक सिंह रावत, छोटेलाल कुशवाह, मेघसिंह रावत, गोरा जाटव व थान सिंह रावत की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम से गांव के सरपंच व सचिव ने शौचालय की राशि निकालकर खुर्द-बुर्द कर दी। शिकायत में उल्लेख किया है कि हमारे गांव में 400 शौचालय स्वीकृत होकर उनकी राशि निकाली गई, लेकिन इनमें से महज 150 शौचालय ही बनाए गए। ग्रामवासियों के खाते में से यह लोग कूटरचित दस्तावेज से राशि निकाल लेते हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित सेसईवासीकोलारस तहसील के ग्राम सेसई में रहने वाले दो दर्जन महिला-पुरुष शिकायती आवेदन लेकर जनसुनवाई में आए। ग्रामीणओं का कहना था कि हमारे गांव में लंबे समय से बिजली व पानी की समस्या बनी हुई है। बिजली न आने से पानी भी नहीं मिल पा रहा है। हमने सरपंच-सचिव से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो आज हम जनसुनवाई में शिकायत करने आए हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

अजब गजब: मृतकों के नाम निकाली सरपंच सचिव ने राशि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment