शिवपुरी। मंत्री विसाहूलाल साहू द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर क्षत्रीय समाज ने माधव चौक चौराहे पर पूतला फूककर विरोध प्रदर्शन किया गया। अनूपपुर की एक सभा में शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहू लाल साहू के एक विवादित बयान को लेकर समूचे प्रदेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शिवपुरी में क्षत्रिय महासभा राजपूत करणी सेना एवं ब्राह्मण महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री बिसाहू लाल साहू का पुतला दहन किया एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग रखी गई है कि ऐसे विवादित बयान देने वाले और राजपूत महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री पर तुरंत कार्यवाही करें एवं सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई जाए अन्यथा सभी सवर्ण संगठन ऐसे व्यक्ति के प्रति उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान द्वारा बताया गया कि राजनीतिक लोगों का एक विशेष वर्ग लगातार सवर्ण समाज को निशाना बनाता रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि अभी भी उचित कार्रवाई नहीं होती तब मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव में सवर्ण समाज उचित जवाब देने के लिए तैयार है।

मंत्री के विवादित बयान को लेकर क्षत्रिय समाज में रोष, पुतला दहन कर शिवराज को दी चेतावनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment