शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां ग्राम चंदौरिया में दबंगाें ने कुशवाह समाज के लोगों की मारपीट कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की गई। मामले को लेकर जब थाने में केस दर्ज करवाया गया तो साधारण धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं दबंगों द्वारा कुशवाह परिवार के लोगों को परेशान करना बंद नहीं किया। मामले को लेकर आक्रोशित अखिल भारतीय कुशवाह युवा महासभा के सदस्यों ने बुधवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने कुशवाह परिवार की रिपोर्ट सही नहीं लिखी। इसलिए मामले में धाराएं बढ़ाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जुगराज कुशवाह, हरिओम कुशवाह, बृमोहन कुशवाह, धीरज कुशवाह, भूरिया, भत्तो, लक्ष्मी, दीप्ती, कन्हैया कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाह, सुनील कुशवाह आदि मौजूद थे।

गांव के दबंगों ने कर दी कुशवाह समाज के लोगों की मारपीट, आक्रोशित कुशवाह समाज ने सौंपा एसपी को ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- महिला बाल विकास और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दो गांवों में रुकवाए बाल विवाह / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते कल इन क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद / Shivpuri News
- चिंताहरण हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान के चांदी के गहने ले उड़े चोर, रन्नौद में आस्था पर प्रहार, मंदिर का ताला तोड़कर वारदात / Shivpuri News
- दबंगों के कब्जे से मुक्त हुई गरीब की निजी भूमि, एसडीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई / Shivpuri News





Be First to Comment