शिवपुरी। अमोलपठा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सोन्हर के पास बरूआ वलो हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर 5 क्विंटल पीतल के घंटे चुराकर ले गए। मंदिर में अब सिर्फ एक ही पीतल का घंटा बचा है। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने उसे इसलिए नहीं चुराया क्योंकि उसमें बेल्डिंग हो रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का पता लगाने की मांग की है।
ग्रामीण चंद्रभान वैश्य ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों की हनुमान जी के इस मंदिर में अगाध श्रृद्धा है। चोरों ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को इस मंदिर में घुसकर सभी पीतल के घंटे चुरा लिए। श्री वैश्य के अनुसार चोर मंदिर में जूते-चप्पल पहनकर घुसे थे और उन्होंने मंदिर में ही तम्बाकू का सेवन भी किया था। जिससे ग्रामीणों में रौष बना हुआ है।

हनुमान मंदिर से चोरों ने 5 क्विंटल पीतल के घंटों की चोरी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment