अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा ने जताया भागवत के बयान पर विरोध
मोहन भागवत इसी तरह की बयानबाजी कर समाजांे को लड़ाने का काम कर रहे हैं: शर्मा
शिवपुरी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए पण्डितांे को दोषी ठहराने के बयान की अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा सनातन जिला शिवपुरी द्वारा कड़े शब्दांे में निंदा की है। अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तमकांत शर्मा ने कहा कि मोहन भागवत के इस बयान से ब्राह्यण समाज के सम्मान पर ठेस पहुंची है। ब्राह्यण समाज हमेशा सभी समाजों के कल्याण के लिए कार्य करता है जातिवाद नहीं करता है। वर्ण व्यवस्था के जनक तो मनु हैं जो क्षत्रिय थे न कि ब्राह्यण, ब्राह्यण की नजर में सभी समाज बराबर हैं। एक ओर देश में जातिवाद को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा हैं वहीं दूसरी मोहन भागवत द्वारा इस तरह एक समाज को टारगेट कर इस तरह की बयानबाजी करना गलत है। ब्राह्यण महासभा मोहन भागवत के खिलाफ ज्ञापन देगी जिसकी तिथि की घोषणा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियांे से चर्चा की जाएगी। मोहन भागवत की तरह पूर्व में शिवपुरी जिले के भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने भी पण्डितांे को लेकर इसी तरह की बयानबाजी थी, प्रीतम का जो हश्र हुआ वह सार्वजनिक है। यदि मोहन भागवत अपने बयान पर माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन देश भर में किया जाएगा। मोहन भागवत आरएसएस के माध्यम से जातियांे से आपस में लड़वाने का काम कर रहे हैं। यदि आरएसएस इसी एजेण्डे पर काम कर रही है तो देश कैसे एकता के सूत्र में बंधेगा। ब्राह्यण समाज ने हमेशा सर्व कल्याणकारी सोच के साथ कार्य करता है, आध्यात्मिक कार्य ब्राह्यण समाज के द्वारा किए जाते हैं जिससे देश में शांति एवं सकारात्मक वातावरण बना रहे है। ब्राह्यण समाज के लिए देशहित सर्वोपरि रहता है लेकिन आरएसएस प्रमुख के इस बयान से ब्राह्यण समाज के आत्मसम्मान को चोट पहुंची है। पूरे देश के ब्राह्यण समाज में आरएसएस के इस बयान से रोष की स्थिति है। यदि मोहन भागवत की ऐसी सोच है तो वे आरएसएस प्रमुख जैसे जिम्मेदारी भरे पद पर रहने लायक नहीं हैं, उन्हें तत्काल इस पद को छोड़ देना चाहिए।

RSS प्रमुख भागवत के बयान से ब्राह्यण समाज के आत्मसम्मान को पहुंची ठेस: शर्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment