शिवपुरी में स्वास्थ विभाग के सभी संविदा कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते जिले सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज स्वास्थ विभाग के सभी संविदा पर लगे अधिकारी कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला कम्युनिटी मोबिलाइजेशन पर पदस्थ शेर सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सभी संविदा कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। शेर सिंह का कहना है कि हमारी पहली मांग नियमितीकरण की है और हमारी दूसरी मांग वर्ष 2018 में एक पॉलिसी बनाई गई थी, जिसके तहत जो कर्मचारी रेगुलर पदों पर हैं, उन्हें 90 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा। परंतु सरकार ने उक्त पॉलिसी पर ध्यान नहीं दिया। उक्त पॉलिसी की सभी फाइलें अभी तक वित्त विभाग में अटकी पड़ी हैं। पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
जिले के सभी सरकारी स्वास्थ केंद्रों पर चरमराई स्वास्थ्य व्यावस्था
शेर सिंह ने बताया कि जिले के सभी पांच सौ संविदा स्वास्थ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इसके चलते सभी ब्लॉकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हैल्थ एंड वेल्थ सेंटर पर संविदा स्वास्थ कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं प्रभावित हैं। साथ ही टीकाकरण भी प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार की अनदेखी के चलते कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके हैं। इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ विभाग की है।
सद्बुद्धि को लेकर किया सुंदरकांड
स्वास्थ विभाग के सविंदा कर्मचारियों ने आज अस्पताल परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। संविदा स्वास्थकर्मियों का कहना है कि सुंदरकांड का आयोजन राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया जा रहा है। ऐसे में अगर मांगे पूरी नहीं हुई। आगे इस विरोध को विकराल रूप दिया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया / Shivpuri News
More from DinaraMore posts in Dinara »
- तीन घरों से लाखों के जेवर सहित लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ / Shivpuri News
- पैदल जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार / Shivpuri News
- आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने की वारदात, आँगन में रखी 3 बाइक जली / Shivpuri News
- 4 भ्रत्य होने के बाद भी मेन गेट बंद होने से एक घंटा बाहर खड़े शिक्षक व विद्यार्थी / Shivpuri News
- दबरा में बाहर मजदूरी करने कों मजदूर: बोलें रात को मशीनों से होता हैं मनरेगा का काम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment