शिवपुरी: जिले के दिनारा कस्बे में चोरों ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तीन घरों से लाखों के जेबरात सहित लाखों रुपए नगद अपने साथ चुरा कर ले गए, बाकी एक घर के चोर महज ताले ही तोड़ सके। दिनारा थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों की जांच शुरू कर दी है।
बोलेरो खरीदने के लिए रखे थे पैसे
जानकारी के मुताबिक़ बीती रात चोर पुराने दिनारा के रहने वाले शौकत अली के घर में घुसे, शौकत अली की पत्नी ने बताया कि घर में मेरे, बहू के और बेटी के 10 से 12 तोला सोने के जेबरात रखे थे उन्हें चोर चुरा कर ले गए। इसके अतिरिक्त चोर घर में रखे चार से पांच लाख रुपये नगदी कुछ चांदी भी अपने साथ ले गए। बताया गया है कि आज परिवार नई बोलेरो वाहन को घर लाने वाले थे। इसी के चलते लाखों रूपये घर में लाकर रखे गए थे।
एनिवर्सरी की पार्टी में दतिया गए पति-पत्नी, चोरों में बोला धावा
पुराना दिनारा के रहने वाले डीजे संचालक विनोद कुशवाह ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी के साथ दतिया, रिशतेदार की मैरिज एनिवर्सरी में गए हुए थे घर पर माता-पिता थे। मेरे कमरे में चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 10 तोला सोना, 750 ग्रांम चांदी और घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए।
पत्नी गईं थी गोवर्धन परिक्रमा देने, कमरे में बोला धावा
इसके अलावा धनीराम योगी के घर से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। बताया गया है कि धनीराम अपने बगीचा में सो रहे थे और उनकी पत्नी गोवर्धन की परिक्रमा देने गई हुई थी साथ ही धनीराम का बेटा गजेंद्र अपने बच्चों के साथ अपने कमरे में सोया हुआ था जिस कमरे में धनीराम की पत्नी होती थी उस कमरे में ताला लगा हुआ था।डेढ़ लाख नगदी सहित एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के कान के फूल, नाक की कील को चोरी लिया है। बताया गया है कि चोरों ने विजय लिथोरिया के घर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था लेकिन चोर चोरी की वारदात को इस घर मे अंजाम नहीं दे सके। इधर दिनारा थाना पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग टीम को बुलाकर घटना स्थल पर पड़ताल शुरू कर रखी है।

तीन घरों से लाखों के जेवर सहित लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ / Shivpuri News
More from DinaraMore posts in Dinara »
- पैदल जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार / Shivpuri News
- आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने की वारदात, आँगन में रखी 3 बाइक जली / Shivpuri News
- 4 भ्रत्य होने के बाद भी मेन गेट बंद होने से एक घंटा बाहर खड़े शिक्षक व विद्यार्थी / Shivpuri News
- दबरा में बाहर मजदूरी करने कों मजदूर: बोलें रात को मशीनों से होता हैं मनरेगा का काम / Shivpuri News
- चोरों ने एक साथ की 5 घरों में चोरी, लाखों का सामान लेकर फरार, पुलिस को चुनौती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News















Be First to Comment