शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक एलपीजी से भरा गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से लगातार एलपीजी गैस का रिसाव हो रहा है। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने हाईवे के एक पट्टी को जाम कर दूसरी पट्टी से वाहनों को निकाला।
जानकारी के अनुसार, गुना के विजयपुर के गैल इंडिया से एलपीजी गैस को भरकर यह टैंकर गाजियाबाद के लोनी की ओर जा रहा था। तभी यह ट्रक अनियंत्रित होकर पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के लगभग आधा किलोमीटर दूर पलट गया। एलपीजी गैस से भरे हुए टैंकर के पलट जाने के बाद टैंकर से भारी मात्रा में गैस का रिसाव होना शुरु हो गया। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही मौके पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव सहित लुकवासा कोलारस थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि, कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। परंतु कोलारस थाना पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हाईवे की एक पट्टी को जाम करते हुए दूसरी पट्टी से आवागमन शुरू करवा दिया।
गैस टैंकर चालक विनोद कुमार ने बताया कि विजयपुर स्थित गैल इंडिया से एलपीजी भरकर गाजियाबाद के लोनी के लिए निकला था। इसी बीच उसका टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद गैस के टैंक से रिसाव होने लगा है।जानकारी के अनुसार, एलपीजी गैस के टैंकर का चालक शराब के नशे में धुत था। इसी के चलते यह हादसा घटित हुआ। एसडीओपी विजय यादव ने बताया की मौके पर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। टैंकर में से गैस का लगातार रिसाव हो रहा है। गेल इंडिया के रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई है, टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर टैंक से हो रहे एलपीजी गैस के रिसाव को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
जानकारी के अनुसार, एलपीजी गैस के रिसाव का संपर्क अगर आग से हो जाता तो एक बड़े क्षेत्र में इससे नुकसान होता। हालांकि, पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद है और हर होने वाली अनहोनी को रोकने के लिए मोर्चा संभाले हुई है।

LPG गैस से भरा टेंकर पलटा, टेंकर से हुआ रिसावशुरू, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment