शिवपुरी: मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा शिवपुरी ने आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने शीघ्र निराकरण मांगों का किया जाए इसके लिए ज्ञापन सौंपा है वही 9 मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है.
शिवपुरी जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनर्स अपनी न्यायोचित मांगों के लिए निरन्तर शासन से अनुनय, विनय, ज्ञापन, धरना आदि माध्यमों से निराकरण किये जाने का अनरोध पेंशनर्स एसेसिएशन के माध्यम से करते आ रहे हैं। परन्तु पेंशनर्स की निरन्तर उपेक्षा की जा रही हैं तथा उनकी न्यायोचित मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इससे पेंशनर्स में घोर असंतोष व्याप्त है तथा ये आर्थिक तंगी बदहाली का जीवन जी रहे है, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बीच आपसी सहमति की अवैधानिक परम्परा को बंद कर पेंशनर्स को निम्नानुसार लाभ तत्काल दिया जाये।
यह रखी गई है मांगे
1. केन्द्र के समान 38 प्रतिशत तथा समय-समय पर की जा रही मंहगाई राहत में वृद्धि केन्द्रीय दर
से अविलम्ब स्वीकृत की जाये।
2. सातवें वेतनमान का लम्बित 27 माह के एरियर का भुगतान किया जावे।
3. पेंशनर्स को आयुष्मान योजना अथवा पेंशन बीमा योजना से जोड़ा जाये।
4. म. प्र. छत्तीसगढ़ पुनर्निमाण अधिनियम -49 को अबिलम्ब विलोपित किया जाये।
5. पेंशनर्स को वर्तमान में 80 बर्ष पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। जो कि
न्यायालयीन निर्णय के परिप्रेक्ष्य में, 79 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही प्रदान की जाये।
6. नियमित कर्मचारी की तरह पेशनर्स को भी 50000/-रू.उपादान राशि (एक्सग्रेसिया) प्रदान की
जाये।
7. राज्य के पेंशनर्स को केन्द्र के पेंशनर्स की भांति 1000/- रू0 चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाये।
8. छटवे वेतनमान के अन्तर्गत 32 माह का लंबित ऐरिययर राज्य पेंशनर्स को दिया जाये।
9. नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये।
मांगों को लेकर जब मध्य प्रदेश राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे तो कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह उन्हें नहीं मिले जिसके बाद उन्होंने कई समय तक इंतजार किया इंतजार के बाद उन्होंने अपना आवेदन कलेक्टर चेंबर के बाहर गेट पर ही चस्पा कर दिया.

जानिए आखिर मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन क्यों कलेक्टर चेंबर के बाहर चस्पा किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment