शिवपुरी: माननीय हाईकोर्ट जबलपुर, पुलिस मुख्यालय एवं जिलाधीश शिवपुरी के आदेश के पालन में आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव एवं उनकी टीम द्वारा गीता पब्लिक स्कूल एवं शिवपुरी पब्लिक स्कूल में बिना हेलमेट आने वाले बच्चे, उनके माता पिता एवं शिक्षकों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें बताया गया कि बिना हेलमेट के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश बंद कर दिया गया हैं । जिसके बाद जो भी वापस जाकर हेलमेट लेकर आए उन्हीं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। गौरतलब है कि यातायात पुलिस शिवपुरी के द्वारा कई दिनों से स्कूल शिक्षण संस्थानों में जाकर हेलमेट का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिलाधीश शिवपुरी का भी आदेश है कि कोई भी शिक्षण संस्थान बिना हेलमेट के अपने स्कूलों में किसी को भी प्रवेश नहीं देंगे लेकिन स्कूल संस्थान आज भी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके बाद आज यह कार्रवाई यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा की गई है।
किडजी किडजी स्कूल में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां बच्चों को लेकर आने वाले सभी अभिभावकों को हेलमेट धारण करने की समझाइश दी गई तथा स्कूल संचालक को भी आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए गए। यह एक पिता अपने चार बच्चों को मोटरसाइकिल पर लेकर आया जोकि बहुत खतरनाक तरीके से बच्चों को स्कूल ले कर आया था। बच्चों को स्कूल छुड़वाकर संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

गीता पब्लिक स्कूल, शिवपुरी पब्लिक स्कूल, किडजी स्कूल के बाहर चलाया हेलमेट अभियान, की कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment