बैराड़ के ग्राम देवगढ़ रूपापुरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 5 लोग हुए घायल, गंभीर रूप से घायल एक युवक को किया गया जिला अस्पताल रेफर
शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगढ़ से है जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक शख्स को इलाज के लिए चिकित्सक ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों का बैराड़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से जा रही थी तभी देवगढ़ गांव के पास पुलिया के मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुगर सिंह आदिवासी को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।
Be First to Comment