Press "Enter" to skip to content

बड़ोखरा तालाब का विकास बहा, 17 करोड़ से अधिक की लागत चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास तहसील के ग्राम बढोखरा में 17 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनने बाला तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इस तालाब के फूटने से कई गावों में पानी भर गया साथ ही सैकड़ों किसानों की फसल चौपट हो गई। गौरतलब है कि विते कई दिनों से शिवपुरी में अच्छी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में भारी बारिश के चलते बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रहीं है परन्तु भारी बारिश ने हो रहे भ्रष्टाचार की पोल भी खोल दी। वारिश के पानी से 17 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनने वाले तालाब की बांध ढह जाने से तालाब से निकले पानी ने ग्रामीणों के काफी नुकसान पहुचा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के एकाएक फूटने से निकला पानी उनके घरों व खेतों में भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के ठेकेदार के द्वारा तालाब के निर्माण कार्य मे भारी भ्रष्टाचार किया है ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा भारी लापरवाही बरती गई है ठेकेदार के द्वारा वर्षा काल के दौरान तालाब की बांध को बांधा गया जिससे तालाब की बांध की मिट्टी गीली रह गई और आज एक बड़ा हादसा गठित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि 2017 में इस तालाब का भूमि पूजन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया था जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। परन्तु समय निकलता गया और तालाब का निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

गृहमंत्री ने नरोत्तम ने दी थी सौगात –

शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील में वर्ष 2017 में उपचुनाव के दौरान भाजपा सरकार के रहे जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा 17 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम बड़ोदरा में तालाब का भूमि पूजन किया था इस योजना के तहत बदरवास नगर तक की प्यास बुझाई जाने के लिए कार्य किया जाना था साथ ही इस तालाब से लगभग 500 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की सुविधा मिलती इस तालाब के बनने के बाद बड़ोखरा, बायिगा, अजलपुर, बेरखेड़ी के लगभग 825 किसानों को लाभ होता इसके साथ ही इस गांव के जलस्तर में थी काफी बढ़ोतरी होती परन्तु इससे पहले ही बन रहे भ्रष्टाचार के तालाब की पोल खुल गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!