शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र के धौरिया गांव में चोरी गईं 15 लाख रु. कीमत की भैंसें बरामद करने पर रविवार को पशुपालकों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने गोवर्धन थाना प्रभारी रूपेश शर्मा व उनके स्टाफ को सम्मानित किया। अज्ञात बदमाशों द्वारा चुराईं भैंसों के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।
पशुपालकों के संग तीन दिन जंगल की खाक छाननी पड़ी। कार्यक्रम के दौरान भैंसें बरामद करने की कहानी सामने आई। थाना प्रभारी रूपेश शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त की सुबह 7 बजे श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में घन जंगल से भैंसें बरामद कीं। घन घोर जंगल में बदमाश दो दिन तक भैंसों को लेकर पड़े रहे।
लगातार निगरानी बनाए रखने की वजह से 15 लाख रु. कीमत की 34 भैंसों को आखिरकार बरामद कर लिया। एक ग्रामीण से पूछा तो उसने भैंसों के झुंडों को डंडे मारते हुए छह–सात लोगों को ले जाते देखा था। आधा घंटे पहले भैंसें ले जाने का पता चला तो पुलिस ने पीछा करने दौड़ लगाई। जंगल में गाड़ी लेकर जाना संभव नहीं था।
भैंसों के खुर और ताला गोबर के आधार पर दिशा का पता करके पीछा करते रहे। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में भैसों को ले जाने के लिए बदमाश नाला पार करा रहे थे। पुलिसकर्मी ने पेड़ पर चढ़कर देखा और भैंसे नजर आ गईं। बदमाशों से पुलिस आमना–सामने करने तैयार हो गई। आखिरकार बदमाश भैंसें छोड़कर भागने में सफल रहे।

15 लाख कि भैसे बरामद करने पर PWD मंत्री ने गोवर्धन प्रभारी रुपेश शर्मा कि किया सम्मान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment