Press "Enter" to skip to content

लाइनमैन जा रहा बिजली सही करने, उफ़नते नाले में वही बाइक, लाइनमैन सुरक्षित / Shivpuri News

शिवपुरी: लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी नालों से दूर रहने के लिए अलर्ट भी जारी किया है। जिला न्यायाधीश व शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जन हानि की संभावना को देखते हुए धारा 144 लगाते हुए नदी नालों जलप्रपात आदि पर आम लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफान मारते नदी नालों को पार कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें युवक बाइक से उफान मारते नाले को पार कर रहा था इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से बाइक बह गई। गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बाहर आ गया।

लाइनमैन जा रहा था बिजली सही करने

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत रन्नौद-राजापुर मार्ग पर एक रपटे के ऊपर पानी तेज बहाव में बह रहा था इसी दौरान बिजली विभाग का लाइनमैन देवेंद्र लोधी अपनी मोटरसाइकिल के साथ नाले के मुहाने पर पहुंचा पटेर पर पर पानी उफान मार रहा था। इसी दौरान वहां खड़े धर्मेंद्र खटीक ने लाइनमैन देवेंद्र लोधी की मोटरसाइकिल को पार कराने का जोखिम उठाया, धर्मेंद्र खटीक जब मोटरसाइकिल पर बैठकर उफान मारते नाले में उतरा तो बीच रपटे में जाकर धर्मेंद्र खटीक का पानी के तेज बहाव के चलते संतुलन बिगड़ गया इस दौरान धर्मेंद्र ने बाइक सहित खुद को बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन बाइक तेज बहाव में बह गई। धर्मेंद्र को बाइक का साथ छोड़ना पड़ा नहीं तो धर्मेंद्र भी हादसे का शिकार हो जाता। बीते रोज भी खतौरा से गुना जा रही बस के चालक ने उफान मारते नाले में बस उतारकर कई लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया था और आज एक मोटरसाइकिल तेज बहाव में बह गई जैसे तैसे मोटरसाइकिल पर सवार युवक की जान बच सकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!