Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए मांगे तो युवक पर चाकू और ब्लेड से कर दिया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज से है बताना होगा कि आज लुधावली में आज एक युवक पर 2 लोगों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया बताना होगा कि एक युवक ने चाकू से गले पर तो दूसरे युवक ने ब्लेड से हाथ पर हमला कर दिया जिसके बाद युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार दीपक भदोरिया उम्र 40 साल निवासी लुधावली थाना देहात ने अपने दो दोस्त पप्पू कुशवाह और बंटी सिकरवार निवासी लुधावली को 30- 30 हजार रुपए उधार दिए थे जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो बंटी सिकरवार ने चाकू से गर्दन पर और पप्पू कुशवाह ने ब्लेड से हाथ पर हमला कर दिया घटना लुधावली स्थित नर्सरी के पास की है घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है बताना होगा कि मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंच गई है और अपनी विवेचना शुरू कर दी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!