शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोतवाली थाने से है बताना होगा कि आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल युवराज जो की छत्री रोड पर स्थित हैं. उसमें एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया बताना होगा कि बजरंग दल का दावा था कि उसमें लड़का मुस्लिम था और लड़की हिंदू थी.
बजरंग दल के जिला संयोजक उपेंद्र यादव ने बताया कि आज उनकी टीम को सूचना मिली थी कि होटल युवराज में एक लड़का और लड़की कमरा लिए हुए हैं जिस पर उनकी टीम वहां पहुंची और रूम में से दोनों छात्र छात्रा को उन्होंने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र छात्रा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं. बताना होगा कि लड़का मुस्लिम बताया जा रहा है वही लड़की हिंदू बताई जा रही है जिस पर बजरंग दल ने लव जिहाद का आरोप लगाया है वहीं जिला संयोजक ने कहा कि उन्होंने लड़का लड़की को होटल के कमरे से पकड़ा है. जिसके बाद बजरंग दल की टीम दोनों प्रेमी जोड़े को कोतवाली थाना लेकर आई जहां SI प्रियंका पाराशर से उनकी बहस हो गई उन्होंने बताया कि आप इनको फिजिकल थाने में क्यों लेकर आए तब उपेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने एसडीओपी अजय भार्गव से बात की थी तब एसडीओपी अजय भार्गव ने कहा था कि दोनों को कोतवाली ले आओ इसी बात को लेकर SI और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई.
इस पूरे मामले में एसडीओपी अजय भार्गव का कहना है कि बारिश के चलते वह होटल के शेल्टर में रुक गए थे कमरे वाली कोई सूचना नहीं है हालांकि हम जांच करा रहे हैं.
ग्वालियर का रहने वाला है आरोपी, 2 बच्चों का पिता
विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारी विनोद पुरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद परवेज ग्वालियर का रहने वाला है। शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल स्टाफ है और ये शादीशुदा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवक ने अब तक कई लड़कियों को अपना निशाना बनाया है। आज एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट को बहलाफुसला कर होटल ले गया था। एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि युवती के माता-पिता गुना से शिवपुरी पहुंच चुके हैं। चूंकि दोनों बालिग हैं। जैसे ही युवती बयान दर्ज कराएगी, उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

होटल युवराज में पकड़े मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्रा, बजरंग दल का कोतवाली में हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment