Press "Enter" to skip to content

रौनक ढाबा के पास ट्रक चालक को आया नींद का झोंका, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर के पास से गुजरे नेशनल हाईवे शिवपुरी-झांसी रोड पर रौनक ढाबा के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया है। इससे रात में घंटों यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 77 टी 2535 रात में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके चलते वह हाईवे पर पलट गया, फल स्वरुप रात में घंटों जाम लगा रहा। ट्रक में पुस्तक व लहसुन भरा हुआ था। ट्रक से यातायात काफी समय तक बाधित रहा।

गौरतलब है कि नींद का झोंका आने की वजह से यह घटना होना बताया जा रहा है। इससे नेशनल हाईवे पर लगे कई पेड़ पौधों की ऊंचाई अधिक होने से सीमा पर पहुंच गए हैं। इसके चलते सामने से आ रहा है, वह भी दिखाई नहीं देता। रात लाइट आखों पर वजह से जानवरों की रोड पर विचरण की वजह से यह दूसरी घटना है।

इसके पूर्व में विगत कुछ दिन पूर्व ही काली पहाड़ी के पास दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। स्विफ्ट कार का एक्सीडेंट भी यहां से दूरी हुआ था। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!