शिवपुरी। डिप्टी कलेक्टर बृजेंद्रसिंह यादव पर छात्रावास की अधीक्षिका राजकुमार कोली ने आरोप लगाया है कि वह छात्रावास से लड़कियों की डिमांड करते हैं। मामले को लेकर ऑल इंडिया ह्यूमन राइट एसोसिएशन ने कलेक्टर को एक आवेदन दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
भूपेंद्रसिंह रावत ऑल इंडिया ह्यूमन राइट एसोसिएशन ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि डिप्टी कलेक्टर बृजेंद्रसिंह यादव पर जो गंभीर आरोप छात्रावास अधीक्षिका राजकुमारी कोली द्धारा लगाए गए हैं इस मामले की उच्चस्तरीय जांच समय सीमा में कराई जाकर न्याय किया जाए क्योंकि यादव लोक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी है और उनकी कार्यशैली बेहतर है। ऐसे में हो सकता है कि जो उन पर आरोप लगाए गए हैं वह किसी का षडयंत्र तो नहीं। लोक प्रशासन के तहत सेवाएं देने वाले लोक सेवकों द्धारा इस प्रकार के गंभीर आरोपों के संपूर्ण प्रशासनिक ढांचे की छवि भी जनता के बीच खराब हो रही है। वहीं लोक प्रशासन के भीतर इस प्रकार के आरोप प्रत्यारोप के लोक प्रशासकों और लोक सेवकों की कार्यक्षमता और विश्वसनियता भी प्रभावित हो रही है। इसलिए संपर्ण मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाकर उचित कार्रवाई की जाए।

अधीक्षिका द्धारा डिप्टी कलेक्टर पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच को लेकर ऑल इंडिया ह्यूमन राइट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment