,

फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र की फक्कड़ कॉलोनी के पास एक युवक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया है कि युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।