शिवपुरी. जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और SP राजेश सिंह चंदेल की जोड़ी अब तक शहर सहित जिले भर में तमाम कार्यक्रम में शामिल हो चुके है। जो आजादी की 75वीं वर्ष गांठ से जुड़े हैं। जिले में फिर एक बार एसपी कलेक्टर की जोड़ी हर घर तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्वालियर बाईपास पहुंचे। जहां कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा यातायात नियमों का पालन कर रहे लोगों को उपहार स्वरूप तिरंगा झंडा दिया गया।साथ ही जो बाइक सवार हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे उनकी एसपी-कलेक्टर ने सराहना करते हुए उन्हें तिरंगा भेंट किया।
यातायात के नियमों में कार को सीट बैल्ट लगाकर चलाना शामिल है लेकिन, शिवपुरी में इसकी आदत कम ही लोगों में देखी गई है। आज कुछ कार सवार ऐसे भी कार को चलाते हुए मिले जो अपनी सीट बैल्ट लगाए हुए थे। उन्हें तिरंगा झंडा देकर उनके द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने पर उनकी सराहना की। राजेश ने बताया कि कई बड़े हादसों में लोगों की जान बची है जो सीट बैल्ट लगाकर कार और हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिलइस चला रहे थे। हादसा कभी भी किसी भी लापरवाही से हो सकता है ऐसे में सीट बैल्ट और हेलमेट हमें सुरक्षा प्रदान करता है। इस मौके पर एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव सर, टीआई कोतवाली सुनील खेमरिया, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार अरुण जादौन, सूबेदार प्रियंका घोष, एसआई दीपक पालिया उपस्थित थे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने लोगों को तिरंगा भेंट किए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment