शिवपुरी. शहर की कोर्ट रोड स्थित बड़ी सब्जी मंडी वाली जगह पर नगर पालिका जल्द मल्टी लेयर पार्किंग बनाने जा रही है। डीपीआर बनाने के लिए जारी टेंडर खुल गए हैं। मल्टी लेयर पार्किंग नई परिषद के कार्यकाल में बनने जा रही है। कोर्ट रोड स्थित सब्जी मंडी वाली जगह मल्टी लेयर पार्किंग बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। कंसल्टेंसी से डीपीआर बनाने के लिए नगर पालिका शिवपुरी द्वारा पिछले दिनो टेंडर लगाए थे।
डीपीआर टेंडर 4 अगस्त को खुल गए हैं। अब कलेक्टर के पास फाइल भेजी गई है। सबसे कम रेट के आधार पर कंसल्टेंसी नियुक्त की जाएगी जो जल्द डीपीआर बनाकर नगर पालिका को देगी। उसके बाद मल्टी लेयर पार्किंग निर्माण के लिए अलग से टेंडर लगाया जाएगा और फिर निर्धारित एजेंसी निर्माण कार्य पूरा करके देगी।
सिंगल और डबल स्टोर, दुकानें भी बनाई जा सकेंगी- रेट तय होते ही कंसल्टेंसी एजेंसी डीपीआर बनाना शुरू कर देगी। मल्टी लेयर पार्किंग सिंगल या डबल स्टोर बनेगी, यह नगर पालिका अधिकारियों के साथ मिलकर तय किया जाएगा। एक साइड दुकानें बनाने की भी योजना है, ताकि नगर पालिका को पार्किंग के अलावा दुकानों से आय भी मिलती रहे।
ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर के टेंडर 10 को खुलेंगे
शहर से दूर बांसखेड़ी के पास पहला ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। डीपीआर के लिए टेंडर आ चुके हैं जो 10 अगस्त को खुलने जा रहे हैं। 5 लाख रु. टेंडर रेट है, जिससे डीपीआर बनना है। सबसे कम रेट के आधार पर एजेंसी नियुक्त की जाना है।
मल्टी लेयर पार्किंग के लिए टेंडर खुल गए हैं
मल्टी लेयर पार्किंग की डीपीआर के लिए टेंडर खुल गए हैं। सबसे कम रेट के आधार पर कंसल्टेंसी नियुक्त की जाना है। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर के टेंडर 10 अगस्त को खुलेंगे। डीपीआर बनने के बाद निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई करेंगे। – सचिन चौहान , एई, नगर पालिका शिवपुरी

6 करोड़ लागत की मल्टी लेयर पार्किंग की डीपीआर के लिए टेंडर खुले, नई परिषद के कार्यकाल में बनेगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment