शिवपुरी. जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के पचरा गांव में एक युवक ने अपने घर में गांजे की फसल उगा रखी थी, जिसकी भनक खनियाधाना पुलिस को लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर से गांजे की फसल को जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बिना छत के कमरे में लहरा रही थी गांजे की फसल
ग्राम पचरा निवासी मंगल सिंह पुत्र दरयाब सिंह यादव के घर खनियाधाना पुलिस पहुंची तो उन्हें मंगल सिंह के घर के बाखर में बने बिना छत के कमरे में गांजे की फसल लहराती मिली। आरोपी मंगल सिंह उस वक्त घर पर ही था। पुलिस ने गांजे के पौधों को उखड़वा कर गिनवाया तो उनकी संख्या 45 थी। इन पौधों की लंबाई 6 फीट थी, जिनका वजन 10 किलो से भी ज्यादा था।
खनियाधाना पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह पुत्र दरयाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर आरोपीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए पिछोर न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
कट्टाधारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खनियाधाना पुलिस ने बाघोली गांव के तिराहे पर वारदात को अंजाम देने के लिए कट्टा लिए घूम रहे युवक की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखबिर के बताए हुए युवक की जब तलाशी ली तो उसकी कमर में 315 बोर का कट्टा फंसा मिला, जिसमें एक जिंदा कारतूस भी लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ अखिलेश केवट पुत्र जगदीश केवट को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है

पुलिस ने गांजे के 6 फीट के 45 पौधे किए जब्त, मापने पर 10Kg वजन निकला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment