शिवपुरी। झंडा ऊंचा रहे हमारा विश्व विजयी तिरंगा प्यारा ऐसे हमारे पावन पुनीत तिरंगे की शान में स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है ऐसे ही घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु कई संगठनों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में जानकी सेना संगठन द्वारा 10 अगस्त बुधवार को एक विशाल भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसकी धुआंधार तरीके से तैयारियां जानकी सेना संगठन सदस्यों द्वारा की जा रही है जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि तिरंगे की शान में स्वतंत्र दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक वृहद स्तरीय बाइक तिरंगा यात्रा हमारे संगठन के द्वारा निकाली जा रही है जिसकी प्रशासनिक अनुमति भी मिल चुकी है। विशाल बाइक तिरंगा यात्रा में सभी बाइक सवार तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकलेंगे। यह विशाल भव्य बाइक तिरंगा यात्रा कुल 18 किलोमीटर की होगी,तिरंगा यात्रा का स्वरूप इस तरह रखा गया है प्ले ग्राउंड से यात्रा प्रारंभ होगी गुरुद्वारा, माधव चौक,कोर्ट रोड,आर्य समाज रोड़,न्यू ब्लॉक,कमालगंज, मीट मार्केट,फिजिकल,विष्णु मंदिर,सुभाष चौक,झांसी तिराहा,फतेहपुर रोड़ से होकर वी आर भवन पर संपन्न होगी। इसके साथ ही यात्रा में ड्रेस कोड रखा गया है जिसमें पुरुष वर्ग सफेद पोशाक में रहेगा जिसमें कुर्ता पजामा टीशर्ट पैंट शर्ट कुछ भी पहन सकते हैं लेकिन सफेद कलर का होना चाहिए वहीं महिलाओं को पोशाक पहनने के लिए स्वतंत्र रखा गया है। जानकी सेना संगठन द्वारा जन जन से अपील की गई है कि वह कहीं भी निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में अवश्य शामिल हो जिससे और लोगों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को लेकर प्रोत्साहित किया जा सके।

आजादी का अमृत महोत्सव: जानकी सेना संगठन की व्हाइट ड्रेस कोड के साथ विशाल बाइक तिरंगा यात्रा 10 अगस्त को / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment