कोलारस / तेंदुआ थाने के डांग पडोरा गांव में बटाईदार पिता-पुत्र की चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लात घूसों और पत्थर मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी मनोज (38) पुत्र प्रभूलाल शर्मा निवासी ग्राम डांग पडोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैंने प्रहलाद आदिवासी पाड़ौदा वाले की जमीन पडोरी के हार में बटाई से उड़द फसल की है। 4 अगस्त की शाम 4.30 बजे बेटे अजय शर्मा के संग खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अल्लो यादव, भरत यादव, अखिलेश यादव, पोंचू यादव निवासी ग्राम पड़ोरी आए और पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया तो अल्लो यादव ने थप्पड़ मारा और भरत यादव ने पत्थर मारा जो मेरे दाहिने पैर के टिगने के पास आकर लगा। बचाने के लिए बेटा अजय शर्मा आया तो अखिलेश यादव ने बेटे की पीठ में घूंसा मारा और पोंचू यादव ने थप्पड़ मारा। साथ ही जाते वक्त धमकी देकर गए कि थाने में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे।

खेत में दवा छिड़क रहे पिता-पुत्र को चार लोगों ने पीटा, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment