Press "Enter" to skip to content

शिक्षक व प्रधानाध्यापक स्कूल से रहते हैं नदारत, बच्चों का भविष्य हो रहा चौपट / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारे गांव मेघोनाबड़ा तहसील बदरवास में स्कूल में पढाने आने वाले शिक्षक नदारद रहते हैं वहीं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी गायब रहते हैं। मामले को लेकर पहले भी बीईओ को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षक व प्रधानाध्यापक एक दिन स्कूल आते हैं और हाजरी रजिस्टर पर साइन पर फिर गायब हो जाते हैं इसलिए इनको यहां से हटाकर अन्य जगह पदस्थ किया जाए।

कपिल यादव व शशांक यादव मेघोनाबड़ा ने जनसुनवाई में दिए आवेदन के माध्यम के जिला शिक्षा अधिकारी कों बताया कि हमारे गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक चंद्रपालसिंह यादव व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लंबे अरसे से नदारत है। स्कूल से जुड़े जिनको शिक्षक चंद्रपाल यादव द्धारा ही पढ़ाया जाता है उन विषयों का कोई अन्य शिक्षक न होने के कारण छात्रों की पढाई नहीं हो पा रही है साथ ही शिक्षक जब स्कूल आते हैं तो पूरी उपस्थिति पर एक ही बार दस्तखत करके चले जाते हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी स्कूल से नदारत रहते हैं। बच्चों के नामांकन से लेकर अंकपत्र, प्रमाणपत्र, किताबों का वितरण कार्य बंद पड़ा है।  इस संबंध में पहले भी बीईओ और डीईओ से शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए मामले की जल्द कार्रवाई की जाए और शिक्षक को विद्यालय से हटाकर किसी अन्य विद्यालय में पदस्थ किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!