Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता की मौत – दो माह पहले हुई शादी, हरियाली मावस पर आई थी मायके, सांप ने डसा, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बरौद में एक नवविवाहित महिला को सांप ने डस लिया। महिला को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने मेडीकल काॅलेज रैफर कर दिया। वहीं परिजन मेडीकल काॅलेज से महिला को सिद्धी विनायक अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार निधि राजावत 25 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ी बरौद की शादी दो माह पहले ग्राम खोंकर कोलारस के रहने वाले मोहनप्रताप के साथ हुई थी। हरियाली मावस त्यौहार होने के कारण वह कुछ दिन पहले मायके आ गई। बीती रात निधि अपनी मां के साथ सो रही थी। मां जमीन पर सो रही थी तो निधि पलंग पर सो रही थी। इसी दौरान निधि को सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी निधि ने अपनी मां को बताई। यहां मां ने परिवार के अन्य लोगों को जगाया और इलाज के लिए निधि को अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए निधि को मेडीकल कालेज रैफर कर दिया। यहां किसी डॉक्टर ने एक प्रायवेट अस्पताल सिद्धी विनायक का नाम बताया जिस पर परिजन निधि को सिद्धी विनायक अस्पताल ले गए। यहां निधि का उपचार चला लेकिन इसी दौरान शरीर में जहर अधिक फैल जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!