Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर एसपी साथ में निकले शहर भ्रमण पर लोगों को जागरूकता के लिए किया जागरूक / Shivpuri News

शिवपुरी में कलेक्टर SP की जोड़ी इस समय मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के अक्सर एक साथ ही देखा जाता है। शनिवार शाम 6 बजे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल एक साथ शहर के बाजारों के भ्रमण करते हुए नजर आए। इनके पीछे प्रशासन का अमला भी चला। इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर के सुंदर बाजार को अतिक्रमण कर बेवजह खराब न करने को लेकर था। यही वजह रही कि कलेक्टर और एसपी शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक बाजारों में घूमते नजर आए। शहर भ्रमण के दौरान जो बड़ी समस्या देखने में आई वह मुख्यता पार्किंग की थी। गाड़ियों के बजाए पैदल घूमने पर अधिकारियों ने भी आम आदमी की इस खास परेशानी को बड़े करीबी से समझा।

इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि कई जगहों पर पार्किंग बनाई ही नहीं गई है। कुछ लोगों ने पार्किंग बनाई भी है तो उसका इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए किया जा रहा है। कुछ जगहों पर आधी अधूरी पार्किंग है। यह गलत है। इस हमने मार्क कर लिया है और जल्द ही शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए नए सिरे से योजना बनाएंगे। इसी दौरान अधिकारियों ने रोक लगी पॉलीथिन को लेकर भी जागरूकता फैलाई जिन दुकानदारों के पास अधिक मात्रा में पॉलीथिन मिली उनके चालान भी काटे गए। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को भी देखा। इसी दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े हाथ ठेले वालों को भी समझाइश दी गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल का कहना था कि वह हर रोज शहर के रास्तों से होकर गुज़रते हैं लेकिन नजदीकी से बाजार नहीं दिखता इसलिए आज उनके द्वारा पैदल मार्च निकाला और व्यापारियों सहित जनता से रुबरू हुए हैं। जिससे समस्याओं को बेहतर तरीके से देख सकेंगे। उनके द्वारा पार्किंग सहित कुछ कई समस्याएं चिन्हित की गई हैं जिन पर वह काम करेंगें.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!