शिवपुरी. खबर शिवपुरी के सुभाष पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतारा से है बताना होगा कि ग्राम पतारा में बम्हारी से दूध बेचने शिवपुरी आ रहे दूधियों की पिक अप वाहन में आईसर ने कट मार दी जिससे पिकअप वाहन पलट गया जिसमें सवार चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें सुभाषपुरा से 108 एंबुलेंस की मदद से सतनवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार संतोष गुर्जर, राजवीर गुर्जर अपने अन्य साथियों के साथ बम्हारी से दूध बेचने के लिए शिवपुरी पिकअप वाहन से आ रहे थे तभी ग्राम पतारा सुभाषपुरा थाना क्षेत्र पर आईसर गाड़ी ने पिकअप वाहन में कट मार दी जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार चार लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुनील राजपूत को सूचना मिली तो सुनील राजपूत ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सतनवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है बताना होगा कि घायलों में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं वही आईसर वाहन के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है. वही पिकअप वाहन का नंबर MP33L3694 हैं.






Be First to Comment