शिवपुरी. खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली संतुष्टि कॉलोनी से हैं, सुबह 4 बजे चार चोरों ने कॉलोनी में तीन घरों को निशाना बनाया वहीं गार्ड बदलने के समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं, आपको बता दें की कॉलोनी में इतनी सिक्योरिटी होने के बाबजूद भी चोरों के हौसले इतने बुलंद निकले की उन्होंने बारदात को अंजाम दें डाला.
जानकारी के अनुसार संतुष्टि कॉलोनी में डॉक्टर व्यास के घर, विजय शिवहरे के घर एवं आशा सहगल के घर को चोरो ने सुबह 4 बजे निशाना बनाया, बता दें की चोर गार्ड बदलने का समय जब था तब कॉलोनी में घुसे और बारदात का समय उन्होंने यहीं चुना , आपको बता दें की कॉलोनी के चारो तरफ दीवाल बनाकर कॉलोनी को कवर किया गया हैं और दीबाल के ऊपर गोल तार फेंसिंग भी की गई हैं, फेंसिंग को काटकर चोर अंदर घुसे और बारदात को अंजाम दें डाला, वहीं कॉलोनी में 15 Cctv कैमरे लगे हुए हैं जिनमे चारो चोर कैद हो गए हैं, बता दें की चोर बॉडीबिल्डर जैसे दिखाई दें रहे हैं, और सभी ने चेहरा कवर किया हुआ हैं वहीं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू कर दी हैं. आपको बता दें कि एक घर में चोर घुसने में नाकाम रहे वहीं एक घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा है जिसमें कुछ भी नहीं था और डॉक्टर व्यास की फैमिली बाहर है शाम तक वापस आने पर ही खुलासा हो सकेगा कि उनके घर से क्या चोरी हुआ है फिलहाल कुछ भी सामान चोरी होने की आशंका नहीं है यहाँ बताना होगा कि चोर अपने चोरी की वारदात में असफल होते नजर आए हैं.






Be First to Comment