शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार नाजू पुत्र अतरसिंह आदिवासी 26 वर्ष निवासी लुधावली ने ने वहीं पास से कच्ची शराब सुबह के समय ली और उसे पी गया। शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने बच्चों के बुखार की दवाई खा ली। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment