Press "Enter" to skip to content

लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता की मौत, पति पर दर्ज हुआ आत्महत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र की ठकुरपुरा निवासी विवाहित युवती आकांक्षा जाटव द्वारा 29 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उसके पति अंकित जाटव के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला भादवि की धारा 306 के तहत दर्ज किया गया है। मृतका की आत्महत्या के प्रकरण में पुलिस ने पहले मर्ग कायम किया था और इसके बाद इस मामले की जांच एसडीओपी भार्गव ने की थी। जिन्होंने मृतका के माता-पिता और भाई के बयान के बाद आरोपित के विरूद्ध आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। यहां बता दें कि विवाहित महिला कई बार एसपी आफिस के चक्कर लगा चुकी थी और आवेदन दे चुकी थी लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

मृतका के पिता रूस्तम सिंह, मां पाचौ बाई और भाई संगम जाटव ने पुलिस को बताया कि हमारे पड़ोस में रहने वाला अंकित जाटव आकांक्षा को दो वर्ष पूर्व भगाकर ले गया था। अंकित और हमारे परिवार के बीच राजीनामा होने से हम लोगों ने थाने में की रिपोर्ट नहीं की थी और अंकित ने हमारी सहमति से आकांक्षा को ग्वालियर ले जाकर 15 सितंबर 2020 को आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया था। तभी से दोनों पति पत्नी के रूप में ग्वालियर में रह रहे थे। आकांक्षा तथा अंकित कभी-कभी हमारे घर ठकुरपुरा आते जाते रहते थे। आकांक्षा अंकित द्वारा मारपीट एवं झगड़ा करने की बात बताती रहती थी। अंकित के परिवार के लोग कहते थे कि हमसे 3-4 लाख रुपये ले लो, लेकिन हमारे लड़के का पीछा छोड़ दो। जबकि आकंाक्षा कहती थी कि मैं इसी के साथ रहूंगी। इसी ने मेरा जीवन बर्बाद किया है। मैं कहीं नहीं जाउंगी। आकांक्षा को उसका पति अंकित ठकुरपुरा छोड़ गया था और वह डेढ़ साल से हमारे साथ रह रही थी। अंकित बीच-बीच में आता रहता था और आकांक्षा से झगड़ा और मारपीट कर चला जाता था। आकांक्षा की मृत्यु के 10-15 दिन पहले भी वह हमारे घर आया था और आकांक्षा से मारपीट की थी। उसके र्दुव्यवहार से तंग आकर 29 जून को आकांक्षा ने घर के कमरे में स्वयं के दुपट्टे से कमरे की छत में लगे फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!