Press "Enter" to skip to content

सुल्तान होटल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला घायल युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत सुल्तान होटल के पास एक युवक घायल अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक के शरीर में जगह—जगह चोटें थी और वह बेसुध था जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तान होटल के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति डला है। सूचना पर सतनवाड़ा थाने में फॉरेस्ट दीपक किरार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल को सतनवाड़ा स्वस्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां घायल की हालत को देखते हुए, उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल के जेब से से आधार कार्ड मिला है जिस पर व्यक्ति का नाम मंगल सिंह ठाकुर 32 पिता श्याम लाल है। वहीं पुलिस का पूरे मामले में कहना है कि किसी व्यक्ति ने मारपीट करके छोड़ा होगा या किसी गाड़ी के चपेट में आकर घायल हुआ होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!