Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु ने किया हावा बैठक का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु ने किया हावा बैठक का आयोजन

दिनांक 30.07.2022 को दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के शिवपुरी स्थित कैम्पस में हिमवीर वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुषमा शुक्ल, चीफ एक्जीक्यूजटिव, हावा, दूरसंचार वाहिनी द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि हिमवीर वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक संस्था है, जो जवानों के परिवार सदस्यों खासकर महिलाओं एवं बच्चों के कल्याथनार्थ कार्य करती है। डॉ. सुषमा शुक्ला, द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके उपरांत हावा सदस्या्ओं के बीच मेंहदी, रंगोली इत्यािदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें हावा सदस्याओं द्वारा मेंहदी एवं रंगोली के शानदार नमूने पेश किए गए।

डॉ. सुषमा शुक्ल, चीफ एक्जींक्यूटिव, हावा, दूरसंचार वाहिनी द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपन अभियान की शुरूआत की एवं सभी हावा सदस्यओं को अपने आस पास वृक्षारोपन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी हावा सदस्याओं से उनका हालचाल पूछा तथा अपने सम्बोधन में कहां कि महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं को अपने कर्तव्यन एवं अधिकारों का पता होना चाहिए तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्यााल रखते हुए योगा या अन्य शारीरिक अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुषमा शुक्ला, चीफ एक्जीिक्यूकटिव, हावा, दूरसंचार वाहिनी द्वारा सभी हावा सदस्याओं को बल द्वारा संचालित की जा रही विभिन्नए कल्यािणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आजादी के अमृतमहोत्साव के अन्तार्गत ‘’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया। अंत में वृक्षारोपण करके हिमवीर महिलाओं ने शिवपुरी को हरा भरा करने का संकल्प लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!