Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया ट्रक, चालक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के बांकड़े हनुमान मंदिर शिवपुरी—झांसी रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के फेर में 18 चक्का ट्रक पलट गया। घटना में ट्रक चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शिवदयाल पुत्र राजाराम रावत 35 वर्ष निवासी मनियर 18 चक्का ट्रक लेकर दतिया से गुजरात जा रहा था तभी बांकड़े हनुमान मंदिर के पास शिवपुरी—झांसी रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रक पलट गया। घटना में ट्रक चालक घायल हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!