Press "Enter" to skip to content

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए मनाया जाता है : रवि गोयल / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य वनस्पतियों और जीवों जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। पृथ्वी की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हमें इसके संसाधनों का ख्याल रखना होगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का प्राथमिक लक्ष्य उन वनस्पतियों और जीवों को बचाना है जिन पर विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 के उपलक्ष्य में शक्ति शाली महिला संगठन ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आगनवाड़ी कार्यकर्ता को जागरुक करके मनाया इसमें रवि गोयल ने उपस्थित आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं को बताया की पृथ्वी ने हमें पानी, हवा, मिट्टी, खनिज, पेड़, जानवर, भोजन आदि जैसी जीने के लिए बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान की हैं। इसलिए हमें प्रकृति को स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अत्यन महत्वपूर्ण है, इसकी बिगड़ती स्थिति के लिए औद्योगिक विकास सहित कई अन्य कारक जिम्मेदार हैं। हम जो कुछ भी करते हैं, वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति को प्रभावित करता है। इसीलिए हमें किसी प्रकार का क़दम उठाने से पहले सोचना चाहिए कि इससे प्रकृति पर कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ेगा, इत्यादि प्रोग्राम पर्यावरण प्रेमी प्रमोद गोयल ने कहा की विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य एक साथ आना और प्रकृति का समर्थन करना है, साथ ही साथ इसके दोहन से बचना है। प्रकृति का संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का विवेक पूर्वक प्रबंधन और उपयोग है। हम जानते हैं कि प्राकृतिक असंतुलन के कारण हम ग्लोबल वार्मिंग, विभिन्न बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं, तापमान में वृद्धि आदि जैसी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अतः अगली पीढ़ी के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इसलिए, संसाधनों को बचाने के महत्व को समझने, इसे रीसायकल करने, इसे संरक्षित करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के कारण होने वाले दुष्परिणामों को समझने के लिए दुनिया भर के लोगों में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। प्रोग्राम में आधा सैकड़ा आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम शक्ति शाली महिला संगठन की पूरी टीम ने भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!