Press "Enter" to skip to content

स्कूल में महंगा कोर्स देने की जनसुनवाई‎ में शिकायत करने पर शिक्षक से विवाद‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी‎ शहर के मदर टेरेसा स्कूल में‎ कक्षा 4वीं की छात्रा के पिता‎ और स्कूल टीचर के संग विवाद‎ हो गया। हंगामा होने पर स्कूल ‎ ‎ प्रबंधन ने डायल 100 पर कॉल ‎ ‎ करके पुलिस बुलवा ली। छात्रा‎ के पिता के खिलाफ कोतवाली‎ में भी शिकायत कराई है। इधर‎ छात्रा के पिता ने बाल कल्याण‎ समिति दफ्तर में लिखित‎ शिकायत कर दी है।‎ जानकारी के मुताबिक गोविंद‎ सोनी निवासी नवाब साहब रोड‎ शिवपुरी ने अपनी बेटी का मदर‎ टेरेसा स्कूल में कक्षा 4वीं में नया‎ एडमिशन कराया है। गोविंद सोनी‎ ने पहले जनसुनवाई में शिकायत‎ की थी कि स्टेशनरी पर 2 हजार‎ कीमत के कोर्स के बदले ढाई‎ हजार रु. का बिल वसूला जा रहा‎ है। गोविंद सोनी गुरुवार को स्कूल‎ पहुंचे और यहां एक स्कूल टीचर‎ से मुंहवाद हो गया। स्कूल‎ संचालक गजेंद्र शिवहरे ने बताया‎ कि टीचर से विवाद होने पर‎ डायल 100 पर कॉल करके‎ पुलिस बुलवानी पड़ी। कोतवाली‎ थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज‎ कराई है। हालांकि बाद में छात्रा‎ की मां स्कूल आई और अपने पति‎ की गलती के लिए माफी मांगी।‎ वहीं गोविंद सोनी ने बाल कल्याण‎ समिति कार्यालय में लिखित‎ शिकायत कर दी है। जिसमें स्कूल‎ में बेटी से मारपीट व उसके संग‎ धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं।‎ हालांकि स्कूल संचालक शिवहरे‎ का कहना है कि हमारे पास‎ सीसीटीवी फुटेज हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!