Press "Enter" to skip to content

डबरा में मिली लाश शिवपुरी‎ के मनीराम धाकड़ की‎ / Shivpuri News

शिवपुरी| डबरा के सहराई गांव में 24‎ जुलाई की सुबह मिली अज्ञात‎ व्यक्ति की लाश शिवपुरी जिले की‎ बैराड़ तहसील के पटेवरी गांव‎ मनीराम धाकड़ की निकली। सूचना‎ मिलने पर पुलिस बैराड़ पहुंची।‎ गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की‎ जांच कर रही है। मनीराम (55)‎ पुत्र मित्ता धाकड़ निवासी पटेवरी‎ तहसील बैराड़ 23 जुलाई को‎ लापता हो गया था। 28 जुलाई को‎ परिजन बैराड़ पुलिस थाने गुमशुदगी‎ दर्ज कराने आए। पुलिस को डबरा‎ के सहराई में अज्ञात शव होने की‎ सूचना लगी। हुलिए व कपड़ों से‎ मृतक की पहचान मनीराम धाकड़‎ के रूप में हुई है। मनीराम धाकड़ की‎ लाश 24 जुलाई की सुबह सहराई‎ गांव के पास रोड किनारे पड़ी मिली‎ थी। सिर व चेहरे पर चोट के निशान‎ होने पर हत्या की आशंका है।‎ गुमशुदगी के आधार पर अब बैराड़‎ थाना पुलिस मामले की जांच करेगी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!