Press "Enter" to skip to content

रेलवे स्टेशन पर रखी बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। रेलवे स्टेशन की केंटीन में काम करने वाले युवक सतेंद्र यादव की मोटरसायकल कोई अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। फरियादी सतेंद्र यादव ने बताया कि मैं अपने घर से रेलवे स्टेशन केंटीन पर काम करने गया था, रात्रि करीब डेढ़ बजे मैंने अपनी मोटरसायकल क्रमांक एमपी 30 एमई 1909 लाल रंग की हीरो पेशन रेलवे स्टेशन के बाहर लॉक लगाकर खड़ी कर दी थी। सुबह करीब 6 बजे जब मैंने अपनी मोटरसायकल वहां देखी तो वह नहीं मिली और कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया। मोटरसायकल की कीमत 25 हजार रूपए बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!