Press "Enter" to skip to content

पोहरी जनपद अध्यक्ष में निर्विरोध चुनी गई भाजपा समर्थक रामकली आदिवासी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को एक सिरे से निर्विरोध घोषित करवाने में पोहरी विधायक एवं पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने अहम भूमिका निभाई और अपने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामकली आदिवासी को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष का ताज उनके सिर पर रख दिया।

गौरतलब है कि बीते कई वर्षों से पोहरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष की सीट को लेकर कई विवाद हो चुके हैं। कई राजनीतिक पार्टियां जनपद पंचायत अध्यक्ष की इस सीट को पाने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आती रही है लेकिन इस बार मंत्री सुरेश धाकड़ ने अपने धुर विरोधियों की एक न चलने दी और निर्विरोध जनपद पंचायत पोहरी के अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करते हुए अपने समर्थक रामकली आदिवासी को निर्विरोध अध्यक्ष बनवा दिया। पोहरी जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनी गई रामकली आदिवासी को पोहरी एसडीएम बी नाडिया ने जीत का प्रमाण पत्र देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!