शिवपुरी। कांवड़ियों से टकराकर घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत के बाद 26 जुलाई को ट्रैफिक जाम कर दिया था। नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने पर कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को 19 नामजद सहित 60-70 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आशीष जाटव की हादसे के बाद इलाज के दौरान 26 जुलाई को मौत हो गई थी। इसे लेकर ग्वालियर बायपास पर शव रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया था।
इसके बाद कठमई फोरलेन बायपास हाइवे पर एक घंटे ट्रैफिक जाम रखा। मजबूरी में एसपी राजेश सिंह को फोर्स लेकर पहुंचना पड़ा। नेशनल हाइवे जाम करने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अव्हेलना का मामला होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सतेंद्र करैया निवासी आसपुर पिछोर पर केस दर्ज किया है जो चक्काजाम को नेतृत्व कर रहा था और भीम आर्मी का विधानसभा अध्यक्ष बता रहा था।
इसके अलावा दिनेश जौराठी, मुकेश काला, अरुण जाटव, हरीश बाल्मीकि, सोमदेव बाल्मीकि, आनंद जाटव, राजेंद्र जाटव, वचनलाल चढ़िया, अरुण आजाद, भरत जाटव, महेश जाटव, संजय खैमरिया, रामेश्वर जाटव, आशु जाटव, सौरभ जाटव, गरीबा जाटव, बृजमोहन जाटव, उदयराज सहित 60 से 70 अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।






Be First to Comment