शिवपुरी। अभी हाल ही में निर्वाचित हुए पार्षदों को भाजपा द्धारा सपरिवार गुजरात में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यु आफ युनिटी एवं अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए आज सुबह एक बस रवाना की गई है। जिसमें सभी पार्षद व पार्षद पति यात्रा के लिए निकल गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा चलाए जा रहे अखंड और समृद्ध भारत के निर्माण के विजन को नजदीकी से देख सके इसी सोच को लेकर ही आज शिवपुरी विधायक एवं प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी नगर पालिका को अच्छी सोच के साथ चलाने के लिए इन सभी पार्षदों को भ्रमण के लिए आज रवाना किया है। इन सभी पार्षदों ने भाजपा व कुछ निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं।






Be First to Comment