Press "Enter" to skip to content

बैराड़ नप के दो नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित दो कांग्रेस पार्षदों ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले ये पार्षद हैं, वार्ड क्रमांक १ और वार्ड क्रमांक ४ से निर्वाचित उम्मेद सिंह कुशवाह व छतेहराम कुशवाह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों कांग्रेसी पार्षदों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। क्षेत्रीय विधायक और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया। बैराड़ नगर परिषद में सिर्फ दो कांग्रेस पार्षद जीते थे और उन दोनों पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब भाजपा की मालती लक्ष्मण सिंह रावत का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!