Press "Enter" to skip to content

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के स्टाफ ने ट्रक ड्रायवर से की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। बदतमीजी और बदसलूकी के लिए कुख्यात पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर फिर एक ट्रक ड्रायवर के साथ आकारण मारपीट की घटना हुई है। टोल प्लाजा में कार्यरत 4 युवकों ने ट्रक ड्रायवर सुरेश सिंह लोधी निवासी आरौन को जमीन पर पटककर लात घूंसों से जमकर मारपीट की और गाली गलौच भी की। ड्रायवर सुरेश सिंह को किसी तरह क्लीनर छोटू अहिरवार ने बचाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 341, 323, 294, 506 और 34 का मामला दर्ज कर लिया है।

फरियादी सुरेश सिंह लोधी ने बताया कि मैं अपने ट्रक क्रमांक एमपी 07 जीए 3201 से आरौन से कोलारस के लिए चना लेकर आ रहा था। पूरनखेडी टोल प्लाजा पर फास्टटैग से मेरा टोल टैक्स कट गया और मैं जब अपने ट्रक को लेकर जाने लगा तो टोल के तीन-चार कर्मचारियों ने ट्रक रोक लिया और मुझसे कहा कि तुम्हारा ट्रक ओवरलोड है, इस पर जुर्माना लगेगा। ड्रायवर ने जबाव दिया कि मेरा ट्रक अंडरलोड है। इसी बात पर आरोपियों ने उसे जमीन पर पटककर बुरी तरह धुन दिया। फरियादी का कहना है कि मैंने उन्हीं के कांटे पर तोल कराई तो गाड़ी का लोड 18210 किग्रा निकला जो कि अंडरलोड था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!