Press "Enter" to skip to content

करैरा में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेरखेड़ा स्कूल के पास अवैध शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 25 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा के बरामद किए गए। युवक के पास शराब रखने व बेचने का लायसेंस नहीं पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम बेरखेड़ी में एक व्यक्ति स्कूल के पास हाथ में प्लास्टिक का सफेद थैला लिए शराब बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया तो उसने अपना नाम देवेंद्र रावत पुत्र ब्रखभान रावत निवासी बेरखेड़ा बताया। उसके पास से 25 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा के जप्त किए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!