Press "Enter" to skip to content

ड्यूटी पर नर्सिंग ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार / Shivpuri News

शिवपुरी। नर्सिंग ऑफिसर सीएचसी बदरवास संजय मांझी के साथ बदरवास में रहने वाले एक युवक ने उस समय शराब के नशे में धुत्त होकर बदसलूकी की। जब सीएचसी ड्यूटी पर थे। सीएचसी संजय मांझी ने बताया कि मेरी ड्यूटी सीएचसी बदरवास में थी। रात्रि पौने 11 के आस पास जब मैं एक मरीज का इलाज कर रहा था, तभी शराब के नशे में धुत्त होकर कल्ला उर्फ बबानी उर्फ समीर बाल्मिक निवासी बदरवास आया तथा उसने मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब सीएचसी ने उससे गाली देने को मना किया तो कल्ला कहने लगा कि तुझे हम नौकरी करना भुला दूंगा। अब तू मुझे अस्पताल में दिखा तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी का कहना है कि उसे बीएमओ डॉ. शर्मा और साथी नर्सिंग ऑफिसर मातादीन गुर्जर ने किसी तरह से बचाया और आरोपी को अस्पताल से भगाया। आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!